धारचूला (पिथौरागढ़), सितम्बर 11 -- India Nepal Border News: नेपाल में भयानक हिंसा और आगजनी का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। पड़ोसी देश में बंदी और विद्रोह के बीच सीमावर्ती भारतीय बाजार नेपाली नागरिकों के लिए राहत का केंद्र बन गए हैं। गुरुवार को सीमा पर ढील मिलने से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारत की ओर आने लगे। झूला पुल पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और झूलाघाट से लगी सीमाओं पर गुरुवार को आवाजाही में थोड़ी देर के लिए ढील दी गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक दौड़े-दौड़े भारत पहुंचे। दोनों झूला पुलों पर भारत में प्रवेश के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। यह भी पढ़ें- नेपाल हिंसा की लपटें भारत तक पहुंचीं, कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़; तनाव नेपाल के बाजार बंद रहने के कारण वहां के लोगों को जरूरी सामान,...