अररिया, जनवरी 1 -- बथनाहा, एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार एक जनवरी को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत एफ समवाय फुलकाहा की बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा की टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई गांव गोरपुछरी में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 184 के समीप की गई, जहां भारत की सीमा में लगभग एक किलोमीटर अंदर नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा 85 किलोग्राम गांजा प्लास्टिक पैकिंग में बरामद किया गया। एसएसबी जवानों ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद जब्त मादक पदार्थ को आगे की कार्रवाई के लिए थाना बथनाहा को सुपुर्द कर दिया गया।एसएसबी की इस कार्रवाई से सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.