अररिया, फरवरी 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि गुरुवार की रात सिकटी पुलिस व एसएसबी के संयुक्त रूप से कार्रवाई कर भारत-नेपाल पीलर संख्या 163 के पास 123 किलो गांजा बरामद किया। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस मामले में सिकटी थाना के एएसआई सकल दीप यादव के आवेदन पर सिकटी थाना में अज्ञात गांजा तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गुप्त सूचना मिली कि भारत -नेपाल सीमा के पीलर संख्या 163 से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। लेटी कैंप के एसएसबी के जवानों व सिकटी थाना पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। जब टीम उक्त स्थल पर पहुंची तो कुछ लोग नेपाल की तरफ से सिर पर बोरी लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.