बगहा, फरवरी 22 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा-भिस्वा(नेपाल) बॉर्डर के नो मेन्स लैण्ड पर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस बीच लगभग डेढ़ दर्जन अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर घरों को तोड़कर हटाया गया।इस कार्रवाई में अंचल प्रशासन को एसएसबी का सहयोग लेना पड़ा। सीओ प्रिया आर्याणी ने बताया कि दोनों देश के बीच नो मेन्स लैण्ड पर दर्जनों लोग के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर लिया गया था। केन्द्र सरकार के निर्देश पर नो मेन्स लैण्ड का पैमाइश करा अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया था। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों को स्वंय से नो मेन्स लैंड से अतिक्रमण खाली करने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन समय समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं किया गया। हालांकि प्रशासनिक सख्ती को देखते हुते कुछ लोगों ने घरों को सुरक्षित हटा लिया। जिसमें सब्जी व्यवसायी ...