मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी। बॉर्डर इलाके में चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। नेपाल से जिला में प्रवेश करने वाले विभिन्न सड़कों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। गुरुवार को क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में बॉर्डर क्षेत्र के डीएसपी, इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्षों को कई निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि नेपाल से सटे जिले के 130 किलोमीटर क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा के लिए चौक चौराहों एवं बॉर्डर से लगने वाले सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है। एसपी ने बताया कि पिछले दिनों जयनगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां महसूस की गई। रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए न...