वरीय संवाददाता, जुलाई 29 -- बिहार की राजधानी पटना में बंधक बनाकर एक छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में छह युवतियों द्वारा बंधक बनाकर कॉलेज की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़िता को चाकू मार अधमरा भी कर दिया। ब्वाय फ्रेंड से संबंध के शक में छात्रा को खाने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा की शिकायत पर एसके पुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दीघा के रामजी चौक इलाके में रहने वाली पीड़िता पटना के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसकी एक सहेली ने उसे 23 जुलाई की शाम खाने पर एसके पुरी स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाया था। पीड़िता पहुंची तो पाया कि वहां सहेली सहित छह लड़कियां मौजूद हैं। अपने ब्वाय फ्रेंड से संपर्क होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.