नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- बॉयफ्रेंड से दूसरी शादी करने में असफल एक महिला ने शर्मनाक साजिश रची। अपने सात साल के बेटे को बहन के घर छिपा दिया और दो युवकों पर बेटे के अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और निकला। पुलिस ने बच्चे को महिला के बहन के घर से रविवार को बरामद कर लिया। मनियारी थाना पर एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने पूरे मामले का खुलासा किया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना इलाके का है। महिला पांच बच्चों की मां है। एसडीपीओ ने बताया कि 19 जनवरी को महिला ने अपने सात वर्षीय पुत्र का अपहरण होने की लिखित शिकायत मनियारी थाने में की थी। महिला ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी को उसके पुत्र का दो युवकों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का अपने मायका में ही एक युवक से प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.