नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- 1979 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म सुहाग को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म का मुहूर्त 1976 में ही हो गया था। लेकिनउसी दौरान देश में इमरजेंसी की स्थिति थी। ऐसे में कई सीन शूट करने पर पाबंदी थी। कम बजट की इस फिल्म के सीन सिंगापुर जैसी जगह पर शूट किए गए। वहीं कास्ट की वजह से भी फिल्म में देरी आई। बताया जाता है कि फिल्म में परवीन बाबी को लेने के लिए डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने 6 महीने तक इंतजार किया था।सुहाग की शूटिंग फिल्म सुहाग ऐसी परिस्थितियों में बन रही थी, जब देश में राजनीतिक और इमरजेंसी के असर के कारण फिल्म यूनिट्स को अक्सर शूटिंग रोकनी पड़ती थी। कई सीन ऐसे थे जिन्हें भारतीय सीमाओं के अंदर शूट करना मुश्किल था, इ...