सुपौल, मई 23 -- बिहार के सुपौल में एक मुखिया को प्रेमी के साथ फरार 14 साल की लड़की को अगवा करने और आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में जेल जाना पड़ा। जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सतीश पांडेय को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतीश पर 14 साल की नाबालिग के अपरहण और छेड़छाड़ का आरोप है। 2 मई को नाबालिग का अपहरण हुआ था। उस समय अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। जांच में शाहपुर पृथ्वीपट्टी के मुखिया सतीश पांडेय का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने नाबालिग को मुखिया के घर से ही 20 मई को बरामद किया। मौके से मुखिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया। सतीश मूल रूप से भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर वार्ड 12 निवासी हैं। वह दूसरी बार शाहपुर पृथ्वीपट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.