नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- बॉबी देओल ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बारे में बात की। बॉबी ने कहा, "जब से मेरे पिता इस इंडस्ट्री में आए हैं तब से लेकर अब तक वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। वह कभी भी लोगों से उस तरह नहीं मिलते हैं जिस तरह कोई स्टार किसी से मिलता है। वह हमेशा उनसे एक इंसान की तरह मिलते हैं इसलिए वह आज तक लोगों से जुड़े हुए हैं। वे दिल के बहुत साफ हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है कि देओल के लिए आज भी लोगों के दिलों में प्यार बना हुआ है। यह सब उन्हीं की बदौलत है।" जब बॉबी से पूछा गया कि उनके घर के किस सदस्य ने अपनी जिंदगी पूरी तरह से जी है? तब बॉबी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है मेरे पापा ने। उन्होंने जिस तरह से जीना चाहा, वैसा ही जिया। मुझे लगता है कि फ्रैंक सिनात्रा का गाना 'आई डिड इट माई वे'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.