धनबाद, फरवरी 10 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा बाजार निवासी जगदीश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने भुनेश्वर के उत्कल मंडप में 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित जीवन ज्योति इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन चैंपियनशीप में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राहुल सिंह ने 55 किलो वर्ग तथा सभी वर्गों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर चैंपियनशिप का भी खिताब जीता। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सदस्य निपुन अग्रवाल एवं संजीत कुमार ने राहुल को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पूरे देश से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें उसने 55 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। राहुल के गोल्ड जीतने पर भाजपा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह एवं जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.