कौशाम्बी, फरवरी 8 -- टेवां स्थित पुलिस लाइन में 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत रविवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। बॉडी बिल्डिंग और बॉक्सिंग कौशाम्बी के जवानों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच बॉक्सिंग (पुरुष वर्ग) 63 किलोग्राम भार वर्ग का मुकाबला जनपद कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव एवं जनपद महोबा के आरक्षी अमोल कुमार के मध्य हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरक्षी राजेश कुमार यादव (कौशाम्बी) ने विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आर्म रेसलिंग (महिला वर्ग) 55 किलोग्राम भार वर्ग का मुकाबला जनपद बांदा की महिला आरक्षी निधि निरंजन एवं जनपद चित्रकूट की महिला आरक्षी अनामिका मुदगिल के मध्य...