गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। महामाया स्टेडियम में 17 मार्च से चल रही मेरठ जोन की अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 216 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंतिम दिन सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगता में गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गौतबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग के अलग-अलग भार वर्गो में प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में गाजियाबाद की टीम विजेता बनी। इसके साथ ही आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में भी गाजियाबाद की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, कुश्ती ग्रीकोरोमन पुरुष वर्ग और कुश्ती फ्री-स्टाइल पुरुष वर्ग में मेरठ जनपद विजयी रहा। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.