रांची, जून 17 -- खूंटी, संवाददाता। नोआमुंडी के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 13 से 15 जून तक आयोजित झारखंड स्टेट सब जूनियर और जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खूंटी के हिमांशु कुमार ने सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सर हिमांशु कुमार के द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करने पर टीम मेनेजर गोडविन तोपनो, कोच शुभम तिवारी सहित बॉक्सर अभि राज, बिनय नाग, बंधन तिर्की ने खुशी प्रकट किया। वहीं खूंटी जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन बेनेडिक्ट बारला, अध्यक्ष बिजय कुमार, सचिव रोहित राज, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, शिवा बैठा, मानती कुमारी अंकिता कुमारी, हेमंत धान, अमर बारला, फ्रांसिस जेवियर बोदरा, शंकर खलखो, अमित कुमार सिंह सहित कई लोगों ने भी ने बॉक्सर हिमांशु कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.