बस्ती, सितम्बर 24 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के बैड़वा समय माता मंदिर पर दर्शन करने आई तीन महिलाओं संग चेन छिनैती हो गई। जिनमें से एक महिला से छिनैती के समय चेन गले में फंस गया, जबकि देवरानी-जेठानी की चेन स्नेचिंग हो गई। मंगलवार को सोनहा थानाक्षेत्र के परसा झुंगिया के उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी गोल्डी के साथ दर्शन करने गए थे। तभी उनके गले की चेन अज्ञात महिला छिनने लगी, इसी बीच चेन गले मे फंस गई। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र के बसिया गांव के अनूप मिश्र अपनी मां सरोज, चाची मीरा के साथ दर्शन कर रहे थे कि करीब 10 बजे पीछे से दो महिलाएं आकर उनकी माता व चाची की चेन लेकर भाग निकलीं। वहां सीसीटीवी में खंगालने पर पता चला कि दो महिलाओं ने चेन चुराया है। उन्होंने इसके बारे में स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...