औरैया, जनवरी 12 -- अछल्दा, संवाददाता। ग्राम पंचायत बैसौली में पेयजल टंकी का निर्माण कई महीनों से अधर में लटका हुआ है। निर्माण कार्य धीमी गति से चलने की वजह से ग्रामीणों को पेयजल के लिए लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से शीघ्र निर्माण पूरा कराने और पाइपलाइन बिछाने सहित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में उमेश कुमार, विकास राठौर, अरविंद सिंह आदि का कहना है कि गांव में पेयजल टंकी का निर्माण शुरू तो कर दिया गया, लेकिन पाइपलाइन अभी तक कई गलियों में नहीं बिछाई गई है। दूसरी तरफ घरों पर टूटियां लगा दी गईं लेकिन टंकी तैयार न होने से उनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई हैंडपंप खराब होने के कारण महिलाओं व बच्चों को पानी भरने में मशक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.