बागेश्वर, मार्च 6 -- बागेश्वर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी के अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानाध्यापक को पुन: विद्यालय में भेजा जा रहा है। जिसका वह विरोध करेंगे। गुरुवार को अभिभावक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि पूर्व में प्रधानाध्यापक को लेकर अभिभावकों ने आंदोलन किया था। उन पर वित्तीय तथा अन्य अनियमिताताओं का आरोप था। उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को पिथौरागढ़ जिले के दुंगातोली विद्यालय में संबंद्ध कर दिया था। लेकिन पुन: उन्हें बैसानी में भेजा जा रहा है। अभिभावक इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रशासक गिरीश सिंह गढ़िया, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह गढ़िया, हरीश जोशी, पूर्व प्रधा...