उन्नाव, जनवरी 16 -- सुमेरपुर। बैसवारा ने अपने शौर्य पराक्रम और बलिदान से इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है। राना बेनी माधव बक्स सिंह व राजारावरामबक्स सिंह दोनों समकालीन थे। बैसवारा कोई जाति नहीं है, एक संस्कृति का नाम है। जिसने शौर्य पराक्रम और बलिदान के दम पर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कराया है। यह बातें बैसवारा कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राना बेनी माधव समिति के अध्यक्ष राधवेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। बैसवारा कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत ने मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह को चांदी का मुकुट व राजारावरामबक्स सिंह की अश्वारोही प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। यहां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, बैजनाथ सिंह, मुन्ना सिंह बक्सर, हरिओम सिंह,...