प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- बैल के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के मऊआइमा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। बिलखते परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलपुर नंदपट्टी निवासी नवाब अली के पुत्र 42 वर्षीय जाहिद अली घर पर रहकर खेती करते थे। उनकी पत्नी साजिदा के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जाहिद अली घर के पास पशुओं को चारा देने गए थे। इसी दौरान घर में बंधे बैल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें किसी तरह छुड़ाकर आनन फानन मऊआइमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के किए शुक्रवार को शव का अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.