गुमला, फरवरी 23 -- गुमला, प्रतिनिधि । नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला मुख्यालय पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका था और सोमवार को हुए मतदान के बाद अब गुमला नगर परिषद क्षेत्र का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे 9 प्रत्याशी-शिमला कुमारी, मधु मेरिना लकड़ा, ब्रिजिट कांति टोप्पो, जसमनी लुगुन, रामेश्वरी उरांव, हर्षिता टोप्पो, सीता देवी, शकुंतला उरांव और ज्योति कुजूर सहित 22 वार्डों के 112 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों का भाग्य अब 27 फरवरी को तय होगा। इस बार चुनाव प्रचार में डिजिटल हथियार सबसे ज्यादा चले। प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया का जमकर सहारा लिया। कुछ ने तो रांची और लोहरदगा के लोकप्रिय यूट्यूबरों से प्रचार करवाया, तो कई उम्मीदवारों ने बाहर रहने वाले रिश्तेदारों और समर्थकों को बस किराया देकर मतदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.