मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जीविका के खाते का बैलेंस जानने के लिए पहुंची महिला से अंगूठा लगवाकर पांच बार में 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। इसको लेकर पीड़िता रामपुर भेरियाही गांव निवासी चीना देवी ने कथैया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह नीतश कुमार पटेल के केंद्र पर जीविका के खाते की स्थिति जानने के लिए पहुंची थी। नीतीश पटेल ने पांच दिन अंगूठा लगवाया और बताया कि आज चेक नहीं हो पाएगा। हर दिन अंगूठा लगवाने के बाद उसने खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। इस तरह पांच दिन में 50 हजार रुपये की निकासी कर ली है। कथैया थानेदार ने बताया कि आरापित नीतीश कुमार पटेल हरपुर गांव का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.