आगरा, जनवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया के दो पहिया रोड पर सोमवार की देर शाम बाइक सवार बैलगाड़ी से टकरा गया। दुर्घटना में बैल की मौके पर मर गया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को भी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मानपुर नगरिया के दो पहिया रोड पर बैलगाड़ी से बाइक सवार के टकराने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर बाइक सवार 35 वर्षीय गिरीश पुत्र यादराम निवासी नगला काशी थाना सोरों गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। जबकि बाइक की टक्कर लगने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई थी। एंबुलेंस की म...