फतेहपुर, जनवरी 9 -- जाफरगंज। यमुना तटवर्ती गांवों में मौरंग का कारोबार सिर्फ पट्टा धारकों तक सीमिति नहीं है। यहां बड़े पैमाने पर किसान व युवा नदी किनारे से बैलगाड़ी और बाइकों से मौरंग निकाल ऊपरी इलाके में डंप करते हैं। बिंदौरा गांव में वन विभाग की जमीन पर चल रहे मौरंग कारोबार की सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने नदी किनारे से मौरंग की ढुलाई कर रहे एक बैलगाडी के किसान व बाइक सवार को पकड़ 53 हजार का जुर्माना अदा करने की नोटिस थमाते हुए विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। बिंदौर गांव में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक मौरंग के कारोबार में लिप्त है। कारोबार के लिए वह नई बाइकें खरीद कर मौरंग ढुलाई कराई है। बताते हैं कि बाइकों में बोरियों के जरिए नदी किनारे से मौरंग निकाल कर ऊपरी स्थानों में सुरक्षित किया जाता है। पर्याप्त मात्रा में म...