भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में शनिवार को बैर तोड़ने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। हालांकि लोगों की सक्रियता से दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए। एक पक्ष के बच्चे बगीचा में बैर तोड़ने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। माहौल बिगड़ता देख लोगों ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...