फतेहपुर, नवम्बर 8 -- फतेहपुर। देव दीवाली के मौके पर विवादित स्थल के पास महिलाओं द्वारा पूजा करने के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही सामने आया है कि पूजा की आड़ में बवाल बढ़ाने की साजिश रची गई थी। महिलाओं की योजना बैरीकेंडिग पार कर विवादित स्थल पर चढ़कर पूजा करने की थी। जिससे बवाल भड़कने की पूरी संभावना थी। साजिश में पूर्व सपा नेता सहित कई के नाम प्रकाश में आए हैं। देव दीवाली के मौके पर आबूनगर रेडइया स्थित विवादित स्थल (मंगी मकबरा) के पास महिलाओं द्वारा पूजा की गई थी। पुलिस का कहना है कि महिलाएं विवादित स्थल की ओर बढ़ रही थी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो महिलाएं पुलिस से अभद्रता करने लगी। किसी तरह पुलिस ने स्थित संभाली और महिलाओं को गलियों में ही रोक लिया था। जिसके बाद महिलाओं ने गलियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.