बगहा, जनवरी 2 -- बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र की बैरिया पंचायत के चुड़ीहरवा टोला के वार्ड-3 निवासी ललन पटेल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह स्व. प्रहलाद पटेल का पुत्र था। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। वह दुकान से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बगही लमुईया टोला के समीप किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल पुलिस ने उसे जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...