मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया में फिर प्रोटेक्शन गैंग के शातिरों दो छात्रों को पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने आई मां व दादी के साथ भी हमलावरों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे बैरिया कोल्हुआ पैगम्बरपुर की है। घटना को लेकर जख्मी छात्र के पिता नीरज कुमार ने अहियापुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें स्थानीय चार युवकों को नामजद किया है। पुलिस उसके आधार पर आगे की छानबीन में जुटी है। थाने में दिए आवेदन में नीरज कुमार ने बताया है कि आरोपितों ने उनकी पत्नी का मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ली है। थाने में शिकायत करने पर फिर से सभी को मारने की धमकी दी है। बताया गया कि इस मारपीट का दो वीडियो सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.