बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को युवती और अधेड़ का शव मिला। अधेड़ की पहचान हो गई है जबकि युवती की शिनाख्त का पुलिस प्रयास कर रही है। बैरिया, हिसं के अनुसार स्थानीय थाने से सटे बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार सुबह करीब 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर छानबीन की तो मृतक की पहचान बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी शारदानंद गुप्त के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह शुक्रवार को रानीगंज अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हालांकि वह स्कूल के मैदान में कब और कैसे पहुंचे इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं हो सकी है। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.