मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में सोमवार से जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बैरिया फुटबॉल क्लब ने एकतरफा मुकाबले में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी को 17-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच की शुरुआत से ही बैरिया का दबदबा देखने को मिला और खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल के साथ लगातार गोल दागे। बैरिया फुटबॉल क्लब की ओर से अंकित कुमार ने 5 गोल किए, जबकि एवीएन बब्लू कुमार ने 6 गोल दागकर जीत की नींव मजबूत की। अन्य खिलाड़ियों के सहयोग से टीम ने कुल 17 गोल पूरे किए। मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम केवल एक गोल ही कर सकी। मैच से पूर्व आयोजित परिचय समारोह में अश्विनी खत्री, असगर हुसैन, पंकज कुमार, राकेश पासवान एवं सलामुद्दीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.