मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर। बैरिया गोलंबर पर गुरुवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की मुजफ्फरपुर शाखा ने कुढ़नी की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट होता है कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। रोज दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिसे रोकने में सरकार विफल है। इस मौके पर राज्य अध्यक्ष नमिता सिंह, जिलाध्यक्ष कामिनी देवी, जूली देवी, प्रतिमा देवी, चांदनी देवी, किरण देवी, रेखा देवी, रंजू, रुही, धर्मशीला, माला, रंजिता, मंजू समेत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...