बलिया, दिसम्बर 14 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतिवृष्टि से खरीफ की फसल के नुक़सान का मुआवजा देने की गति तेज हो गई है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुल 431 किसानों को 12.30 लाख रुपए मुआवजा का भुगतान प्रदेश सरकार ने कर दिया है। शेष किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 1066 किसानों की सूची फीड करके आपदा राहत आयुक्त के यहां भेजी गई थी। इनमें से 431 किसानो को सीधे खाते में मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों को जल्द ही भुगतान उनके खाते में हो जाएगा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी किसान का नाम किन्हीं कारणों से सर्वे में छूट गया है, उन किसानों से आपत्तियां मांगी गई है। आपत्ति मिलते ही उसका निस्तारण कर उसकी सूची आपदा राहत आयुक्त को भेज दी जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.