गोरखपुर, जनवरी 9 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद बड़हलगंज के डेरवा खेल मैदान पर गुरुवार को स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में डेरवा ने बैरियाखास को 53 रन से हराया। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी डेरवा की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरियाखास की टीम 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। अपने हरफनमौला प्रदर्शन से डेरवा के पवन मैन आफ द मैच बने। खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि क्रिकेट देश का प्रसिद्ध खेल बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम का निर्माण गांव-गांव में करा रही है। उदघोषक रंजीत शुक्ला, सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.