कुशीनगर, अप्रैल 7 -- समउर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार पुलिस चौकी के सामने बैरिकेडिंग को तोड़ मवेशियों भरा एक ट्रक बोलेरो में ठोकर मार बिहार में फरार हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। तुर्कपट्टी थाने की मधुरिया चौकी की पुलिस बिहार में पंचदेवरी 23 किमी तक ट्रक का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। बताया जाता है कि बिहार के भोरे में लोगों की ठोकर लगने के बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। चालक व खलासी का इलाज चल रहा है। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मवेशियों से भरा एक ट्रक समउर-पटहेरिया मार्ग से समउर बाजार कस्बे में दाखिल हुआ। बताया जाता है कि ट्रक का पीछा तुर्कपट्टी थाने कि हाइवे स्थित मधुरिया चौकी पुलिस कर रही थी। ट्रक फाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.