प्रयागराज, अगस्त 19 -- कानपुर बैराज से गंगा में लगातार छोड़े जा रहे चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी का असर प्रयागराज में दिखाई पड़ने लगा है। फाफामऊ और छतनाग में गंगा स्थिर हो गई हैं। जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर धीमी गति से कम हो रहा है। बैराज से सोमवार को गंगा में चार लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले बैराज से रविवार को चार लाख 17 हजार क्यूसेक, शनिवार को चार लाख दो हजार क्यूसेक और शुक्रवार को तीन लाख 86 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था। सोमवार रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा 7933 मीटर, छतनाग 78.79 मीटर पर दोपहर 12 बजे से स्थिर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर आधा सेमी प्रति घंटा कम हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.