चम्पावत, जनवरी 3 -- टनकपुर। एनएचपीसी ने ट्रेस रोकने के लिए निर्माण शुरू किया है। इसके लिए टनकपुर बैराज के समीप लगी दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानें हटाई गई। एनएचपीसी प्रशासन के अनुरोध पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं हटा ली। जिसके बाद एनएचपीसी ने निर्माण कार्य शुरू किया। एनएचपीसी प्रशासन ने बताया है कि बरसात में शारदा नदी में ट्रेस रोकने के लिए बैराज के निकट मशीने लगाई जानी है l जिस कारण वहां बनाई गई अस्थाई दुकानों को हटाने के लिए कहा गया था। इस सम्बन्ध में प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। बताया कि सुरक्षा के तहत पूर्व में ही दुकानदारों से दुकान हटाने को कहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.