हरिद्वार, मार्च 19 -- बैरागी कैंप में झोपड़ियों में बुधवार को भयंकर आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई और आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई और एक मवेशी भी झुलस गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना बुधवार दोपहर की है जब बैरागी कैंप में बनी एक झोपड़ी से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर मायापुर फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। एक मवेशी आंशिक रूप से झुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.