वाराणसी, मार्च 18 -- रोहनिया। हिन्दुस्तान संवाद बैरवन (मोहनसराय) गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन चर्चा है कि शार्ट सर्किट से घटना हुई है। फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों और आसपास के लोग के प्रयास से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान गोदाम में खड़ा एक माल लदा ट्रक भी जल गया, जबकि दूसरा ट्रक चालक की सूझबूझ से बच गया। हालांकि आग की चपेट में वह भी आ गया था। गांव में राधे मौर्य की जमीन पर मिर्जापुर निवासी अश्वनी पांडेय की ट्रांसपोर्ट कंपनी का गोदाम है। इसमें बनारसी साड़ी, प्लास्टिक के वॉटर बॉटल, कपड़े और घरेलू सामानों के सैकड़ों के बंडल रखे थे। शाम पांच बजे के करीब गोदाम में एक ट्रक से माल उतारा जा रहा था। इसी बीच गोदाम से एकाएक धुआं निकलने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.