सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र के पचटकी राम गांव के वार्ड- 2 स्थित घर में आग लगने से अलग-अलग परिवार के पांच घर सहित लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। अंचल प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल पॉलीथिन तिरपाल का वितरण किया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के परमा महतो, बुधन महतो, चरितर महतों , रामायण महतो एवं विजय महतो के घर से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। इस अग्निकांड में घर में रखा पलंग, चौकी, अनाज की कोठी, कपड़ा, बक्सा आदि जलकर खाक हो गया। सूचना पर जबतक फायर बिग्रेड पहुंची घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे आग का फैलाव नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आशंका जतायी की अलाव की आग लगी होगी। आग सबसे पहले चरितर महतो के घर से शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे पांच घरों में आग लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.