सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। बैरगनिया और बेलसंड थानाध्यक्ष के विरुद्ध कांडों के निष्पादन में शिथिलता बरतने और लगातार मिल रही शिकायतों पर एसपी अमित रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है। बैरगनिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमाशंकर रजक और बेलसंड थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर जंगो राम को बेलसंड थानाध्यक्ष और महिन्दवारा थाना में कार्यरत दारोगा राहुल कुमार को बैरगनिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि बैरगनिया थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक पर नियम के विपरीत जा कर एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने का गंभीर आरोप है। इसके अलावा थानाध्यक्ष द्वारा कांडों के निष्पादन में शिथिलता बरती जा रही थी। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। वहीं उनपर लगे...