नोएडा, जनवरी 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क फायर स्टेशन में तैनात एक दमकल कर्मी का शव बुधवार सुबह बैरक में फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मानसिक तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी की। हालांकि, जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बागपत के हलालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार वर्ष 2016 में फायर विभाग में भर्ती हुए थे। फायर स्टेशन की दूसरी मंजिल पर बनी बैरक में वह अकेले रहते थे। बुधवार सुबह संदीप के ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथी कर्मियों ने कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर एक अन्य फायरमैन उनकी बैरक में देखने गया। कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो संदीप फंदे से लटका दिखाई दिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे पुलिस की शुरुआती जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.