गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला कारागार गाजीपुर में शीतकालीन खेल स्पर्धा के कार्यक्रम के तहत जेल प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-5 का आगाज मंगलवार को हुआ। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दूबे और जेलर शेषनाथ यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया l पहले दिन बंदी राइटर क्लब और बैरक नंबर दो के बीच मैच हुआ। इसमें बैरक नंबर दो विजयी रहा। उद्घाटन मैच में बैरक नंबर दो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 47 रनों का लक्ष्य राइटर क्लब को दिया। जवाबी खेल में राइटर क्लब 30 रनों पर ऑल आउट हो गया। इस प्रकार 17 रनों से बैरक नंबर दो ने उद्घाटन मैच जीता। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दूबे ने बताया कि शीतकालीन खेल के क्रम में वालीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, लूडो, कैरम और महिलाओं के खेल भी आयोजित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जेल में निरुद्ध बंदियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.