हापुड़, दिसम्बर 25 -- हापुड़ । बैम्बू ग्रोव स्कूल में क्रिसमस डे और तुलसी दिवस का एक साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सुंदरता देखते ही बनती थी। विद्यालय के सभी अध्यापक और बच्चे हरे और लाल रंग के कपड़े पहन कर आए। सभी बच्चों ने विद्यालय की (बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर) डॉ राधा त्यागी द्वारा सिखाये गए क्रिसमस डे स्पेशल साॅग गाये।बच्चों को क्रिसमस डे और तुलसी दिवस के महत्त्व के बारें में बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने कहा कि तुलसी हमारे घर और परिवार को शुद्ध और पवित्र करता है। हमें इसकी रोज पूजा करनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप सुन्दर नारायण सिंह (डायरेक्टर) ने कहा कि दोनों दिनों का अपना-अपना महत्त्व है। क्रिसमस डे ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। अंत में संटा क्लाज़ ने सब बच्चों को टॉफ़ीया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.