गोपालगंज, फरवरी 15 -- भोरे। स्थानीय थाने के भगवानपुर गांव में बैनामा खरीदगी जमीन पर दखल नहीं करने देने को लेकर उसी गांव के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के राम नरेश भर ने अपने ही गांव में 44 डिसमिल जमीन बैनामा ली है। उस जमीन पर जब वह दखल करने जा रहे हैं, तो उसी गांव के राम उदेश राजभर, किशोरी राजभर और सुरेन्द्र राजभर सहित आठ लोग आकर मारपीट करते हुए दखल करने से रोक देते हैं। हमलावर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...