मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- सरैया। बाया नदी पुल के समीप सरकारी होल्डिंग स्टैंड पर जनसुराज की नेत्री रंजना कुमारी का बैनर हटाकर दूसरी पार्टी का बैनर लगाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। रंजना कुमारी ने कहा कि इस तरह का कार्य करना बेहद गलत है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जान बूझकर उनके बैनर को हटाया गया है। प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह, चंदन श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, अनिल पंडित, राजकुमार साह, विभूति भूषण, अजीत कुमार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.