दुमका, फरवरी 14 -- जरमुंडी , प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड में तालझारी थाना क्षेत्र के बरमासा पंचायत के बैद्यनाथपुर गांव में डंगाल में एक आदिवासी महिला 20 साल की रूपा बास्की की हत्या कर दी गई है। शनिवार सुबह उसका शव घर से थोड़ी दूर मैदान में मिला है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अनुसंधान कर रही है। हत्या करने के कारण का पता नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...