देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का बैतालपुर चीनी मिल चलाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना 1 वर्ष 329 वें दिन जारी रहा। संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश ने कहा कि किसान हित का इतना महत्वपूर्ण मुद्दा पूर्वांचल की धरती पर कोई नहीं रहा, जिसे आमजन का समर्थन मिला हो। मुख्यमंत्री के मिल चलाने की चार बार घोषणा करने के बाद भी मिल को चालू नहीं किया गया। धरने में बकरीद अली, राम इकबाल चौहान, विजय शंकर, राजेश चौहान, संजीव शुक्ला, अशोक मालवीय, मंजू चौहान, रत्नेश मिश्रा, शंभू नाथ तिवारी, राजेश आजाद आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...