देवरिया, जनवरी 17 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम बहोर के खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को टाउन क्लब बरहज एवं बैतालपुर के बीच में खेला गया। बरहज ने बैतालपुर को 2-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बरहज के अखिल यादव को मैच और प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच का शुभारंभ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। मैच के उपरांत योगेश्वर शाही चुन्नू एवं भाजपा नेता राजकुमार गुप्त ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस दौरान गिरिजेश सिंह, धीरेंद्र यादव, रवि सिंह, जाकिर अंसारी, विद्यासागर, विजय राजभर, रामयादी राजभर, मुसाहिब अंसारी, नितेश सिंह, डॉ वाई के तिवारी, रमेश चौरसिया, विजय उपाध्याय, चंदन प्रसाद ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा, राधेश्याम यादव, विजय राजभर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.