हरदोई, दिसम्बर 9 -- पिहानी। चंदेली गांव स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। उन्हें बैड टच और गुड टच की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति प्रभारी दीक्षा यादव ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 112,1090, 181, 1930, 1076,1098, 102,103 आदि की जानकारी दें। उन्होंने घरेलू हिंसा, लैगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ आदि के बारे में विस्तार से समझाते हुए बताया कि किस तरह हेल्पलाइन नंबर की सहायता लेकर बताए गए उक्त अपराधों की रोकथाम कर सकते हैं। बच्चों गुनगुन सिंह, कामिनी, साक्षी, नैतिक, प्राची आदि ने भी कई सवाल पूछे जिनके जबाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव, मह...