कानपुर, फरवरी 2 -- आठवें नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन पुणे में 27 से 31 जनवरी के बीच संपन्न हुई। नेशनल गेम्स के बैडमिंटन स्पर्धा में शहर के 70 वर्षीय आरबी मिश्रा ने डबल्स में स्वर्ण पदक और सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन के साथ ही उन्होंने शॉट पुट थ्रो में रजत पदक और भाला फेंक व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। अंडर-50 वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा के सिंगल्स और डबल्स में निधि कनोडिया ने कांस्य पदक और आर्म रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-60 आयुवर्ग में विजय कुमार दीक्षित ने मिक्स डबल्स बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन के डबल्स में प्रणय द्विवेदी और नीरज शुक्ला की जोड़ी ने डबल्स में कांस्य पदक जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.