अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ व खेल विभाग की ओर से रविवार को तीन दिवसीय प्रदेशीय स्तरीय अंडर 15 सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन ही कई मंडलों के बालक एवं बालिकाओं ने अपनी फुर्ती और कौशल से सभी को रोमांचित कर दिया। पहले दिन लखनऊ, प्रयागराज व मुरादाबाद का दबदबा रहा। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल, सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, विनीत इंटर कालेज के प्रबंधक निदेशक विनीत गौतम, एसकेडी इंटर कालेज के प्रबंधक आरपी सिंह आदि ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। सभी ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि इस प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के 17 मंडल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.